Bihar Police SI Cut Off 2026 Out: बिहार पुलिस दरोगा प्रीलिम्स कट-ऑफ और रिजल्ट जारी, यहाँ देखें Category-wise Marks

Bihar Police SI

Bihar Police SI Cut Off 2026 : दोस्तों, बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने सब-इंस्पेक्टर (दरोगा) के 1799 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित प्रीलिम्स परीक्षा (Prelims Exam) 2026 का परिणाम और आधिकारिक कट-ऑफ लिस्ट जारी कर दी है।

जो भी उम्मीदवार 18 और 21 जनवरी 2026 को इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपनी कैटेगरी (General, EWS, OBC, SC, ST) के अनुसार कट-ऑफ मार्क्स चेक कर सकते हैं। आज SarkariJanadesh.com की इस पोस्ट में हम आपको बता रहे हैं कि मेन्स (Mains) परीक्षा में जाने के लिए कितने अंकों की आवश्यकता थी और कितने उम्मीदवारों का फॉर्म OMR शीट की गलतियों के कारण रिजेक्ट हुआ है।

Bihar Police SI Exam 2026 Overview (परीक्षा की मुख्य जानकारी)

विवरण (Particulars)जानकारी (Details)
भर्ती बोर्ड का नामबिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC)
पद का नामसब-इंस्पेक्टर (दरोगा)
विज्ञापन संख्या05/2025
प्रीलिम्स परीक्षा तिथि18 और 21 जनवरी 2026
कुल रिक्त पद (Vacancies)1799 पद
परीक्षा में शामिल उम्मीदवार7,26,231
रिजल्ट जारी होने की तिथि16 मार्च 2026
मार्किंग स्कीमप्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक
नेगेटिव मार्किंगप्रत्येक गलत उत्तर पर 0.2 अंक की कटौती
आधिकारिक वेबसाइटbpssc.bihar.gov.in

BPSSC Bihar Police SI Official Cut Off 2026 (श्रेणीवार कट-ऑफ अंक)

आयोग ने पुरुष, महिला और स्वतंत्रता सेनानी आश्रितों (FFW) के लिए अलग-अलग कट-ऑफ अंक जारी किए हैं। आप अपनी कैटेगरी के अनुसार आधिकारिक मार्क्स नीचे टेबल में देख सकते हैं:

वर्ग (Category)पुरुष (Male)महिला (Female)FFW (पुरुष)FFW (महिला)
जनरल (General)130.67106.8477.3678.31
पिछड़ा वर्ग (BC)126.2499.7078.1570.02
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC)124.4094.4077.6178.18
ईडब्ल्यूएस (EWS)124.3398.3078.1578.02
अनुसूचित जाति (SC)113.5579.8485.0678.31
अनुसूचित जनजाति (ST)111.4988.01
पिछड़े वर्ग की महिला96.44
ट्रांसजेंडर (Transgender)60.187

(नोट: जो उम्मीदवार अपनी श्रेणी के कट-ऑफ अंकों के बराबर या उससे अधिक अंक लाए हैं, वे मेन्स परीक्षा के लिए योग्य हैं।)

29,272 उम्मीदवार हुए अयोग्य (Disqualification Reasons)

प्रीलिम्स परीक्षा में कुल 7,26,231 उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिनमें से 29,272 कैंडिडेट अपनी OMR शीट भरने में हुई गलतियों और अन्य कारणों से अयोग्य (Disqualified) घोषित कर दिए गए हैं। आयोग द्वारा जारी किए गए कारण निम्नलिखित हैं:

अयोग्य होने का कारण (Reasons for Rejection)छात्रों की संख्या
उत्तर पत्रक (OMR) पर गलत रोल नंबर भरा14,591
उत्तर पत्रक (OMR) पर गलत प्रश्न पुस्तिका संख्या भरी9,992
अंग्रेजी अनुच्छेद नहीं लिखा2,851
हिंदी अनुच्छेद नहीं लिखा1,139
उत्तर पत्रक (OMR) पर हस्ताक्षर नहीं किए529
हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों अनुच्छेद नहीं लिखे156
कदाचार (Malpractice)14
कुल अयोग्य छात्र29,272

🔗 Important Direct Links – SarkariJanadesh.com

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)यहाँ क्लिक करें (Direct Link)
👉 Download Result & Cut Off PDF (मेरिट लिस्ट)Click Here to Download PDF
👉 Official BPSSC Portalbpssc.bihar.gov.in
👉 Join Telegram Click Here

Leave a Comment